पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिहाई के लिए पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, राघवेन्द्र कुशवाहा




Seemanchal Express,प्रदीप कुमार, पटना

प्रदीप कुमार, पटना जिला ब्यूरों
पटना 
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिहाई की मांग जोर पकड़ने लगी है उनकी रिहाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिहाई की मांग  की है जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा ने लिखा है  की 32 वर्ष पूर्व का आपसी विवाद जिसमें माननीय  पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी की गई है उस केस को दोनों पक्षों ने आपसी सहमति पहले ही हो चुकी थी G.R 68/89 इस केस को रद्द करने की आवेदन आपके यहाँ भी लंबित है बिहार सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर माननीय भी चिंता व्यक्त कर चुके हैं 
पप्पू यादव जी कोरोना के मरीजों की सेवा में लगातार लगे हुए थे उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कमियों की पोल खुलती गई , बिहार सरकार की हो रही  बदनामी के कारण राजनैतिक द्वेष से गिरफ्तारी की तत्परता दिखाई जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हल्के मामलें मे गिरफ्तारी रोकने के  निर्देश जारी किए हैं 
पप्पू यादव जी के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी रिहाई जल्दी से जल्दी सुनिश्चित किया जाय


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post