भदोही में आक्सीजन की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार



Seemanchal Express,  संजय कुमार 

भदोही, 16 मई : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बंद पड़े वर्कशाॅप में छापा मारकर नौ आक्सीजन सिलेंडर बरामद किये है।

इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक प्रयांक ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि भदोही शहर के फत्तूपुर सालिमपुर में अनन्या नाम से बंद पड़े एक वर्कशाॅप में आक्सीजन सिलेंडर की काला बाजारी की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना मिलने पर भदोही क्राइम ब्रांच व शहर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की जहां नौ सिलेंडर बरामद हुआ है जिसमें छह सिलेंडर खाली तथा तीन सिलेंडर में आक्सीजन भरा हुआ था।

सुरक्षा बलो को रिफलिंग का पैसा 10,920 रूपया बरामद हुआ है।

उन्होने बताया कि कालाबाजारी करने वाले सुग्रीव कुमार मोदनवाल व श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

इनके ऊपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 269, 270, 420, 120 बी व धारा 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post