अरविंद पासवान की रिपोर्ट (बिहार ब्यूरो चीफ)
हाजीपुर, बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खिलवत गांव निवासी रोहित कुमार (26) अपने घर पर था तभी अपराधियों ने धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने रोहित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या का कारण आपसी दुश्मनी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
