बेगूसराय में किशोर का शव बरामद

अरविंद पासवान की रिपोर्ट (बिहार ब्यूरो चीफ)

बेगूसराय, बिहार में बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को एक किशोर का पेड़ से लटका शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर दौलतपुर गांव में आम के बगीचे से एक किशोर का पेड़ से लटका शव बरामद किया गया है। मृ़तक की पहचान दौलतपुर गांव के वार्ड संख्या 06 निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार सोमवार से लापता था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post