धरहरा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का मंत्री ने दिया निर्देश


मुंगेर। जमालपुर के विधायक अजय कुमार सिंह ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में 15 वें वित्त आयोग की राशि से ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में ऑक्सीजन प्लांट नहीं होने के कारण कोरोना सहित अन्य बीमारियों का ईलाज संभव नहीं हो पाता है। इस स्वास्थ्य केंद्र में 15 वें वित्त आयोग से ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया जाय तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इस पत्र के आलोक में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने जिला पदाधिकारी रचना पाटिल को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमित मरीजों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का निर्देश दिया है। 



जमालपुर के विधायक अजय कुमार सिंह 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post