By, सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पटना बिहार ( एजेंसी )
अरविंद पासवान की रिपोर्ट
रांची
देश में लगातार#COVID19# कोरोना से हो रही मौतों की वजह से श्मशान घाट में जगह की कमी हो रही, रांची के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार के लिए जगह नही मिलने की वजह से लोगों को खुले में सामूहिक चिता जलाना पड़ रहा है। यहीं नहीं लोग घंटों तक अपने रिश्तेदारों का शव लेकर इंतजार में खड़े रह रहे हैं। क्योंकि लोगों की मौतों की संख्या बढ़ने से वहां भी जगह की कमी पड़ गई है। यही नहीं कई जगह तो शव जलाने वाली मशीनें भी खराब पड़ गई हैं।ऐसे हृदयविदारक दृश्यों को देखकर लोगों ने प्रशासन से अंतिम संस्कार के लिए जरूरी व्यवस्था करने की मांग रखी है। श्मशान घाटों पर काम करने वाले कर्मियों का भी कहना है उन्होंने ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा। जिस जगह गाड़ियां पार्क की जाती थी वहां अब शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है।
