By,सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क / मुंगेर
नीरज कुमार की रिपोर्ट
मुंगेर/पटना/ बिहार : जमालपुर-भागलपुर रेल खंड पर स्थित बरियारपुर रेलवे स्टेशन के पहले डाउन 03402 दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के दो बोगी में मंगलवार की रात लुटेरों ने यात्रियों के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।सूत्रों से जानकारी मिली ट्रेन ऋषि कुंड हॉल्ट को पार कर जैसे ही आगे बढ़ी, अपराधियों ने ट्रेन में लूटपाट शुरू कर दी। करीब रात्रि 9 बजकर 22 मिनट पर लुटेरों ने रेल को कर रोक दिया और रेल यात्रियों के साथ लगभग 20 मिनट तक लूटपाट की। ट्रेन 9 बजकर 35 मिनट पर बरियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची । अपराधियों ने दो बोगी में जमकर लूटपाट की ।
*रेल पर किया पथराव, शीशे तोड़े*
यात्रियों ने लूटपाट का विरोध किया तब अपराधियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और ट्रेन से उतर गए. जिसके बाद उन्होंने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें करीब छह यात्री घायल हो गए । घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि ट्रेन 8:50 पर जमालपुर जंक्शन पहुंची और थोड़ी ही देर बाद भागलपुर के लिए चली । बरियार पहुंचने से पहले ही लुटेरों ने लूटपाट शुरू कर दी । संभवतः लुटेरे जमालपुर जंक्शन पर ही रेल में सवार हुए थे । लुटेरों ने यात्रियों से मोबाइल, नकदी और आभूषण लूट लिए ।
पत्थरबाजी में एसी बोगी का शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं, रोड़ेबाजी के कारण बोगी में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. पत्थर न लगे, इसलिए ट्रेन में सवार सभी यात्री सीट के नीचे दुबक गए. फटाफट खिड़कियां बंद होने लगीं । कुछ महिलाएं चिल्लाने लगी, जब ट्रेन बरियारपुर स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया । आरपीएफ के जवानों को यात्रियों के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आधे घंटे तक ट्रेन बरियारपुर स्टेशन पर रुकी रही । दो जख्मी यात्री बरियारपुर स्टेशन पर उतर गए । करीब 10 बजे ट्रेन सुल्तानगंज पहुंची. वहां, यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
*रेल एसपी ने बताया* कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है. *2 पुलिसकर्मियों* के भी घायल होने की सूचना है। जमालपुर जीआरपी थाना प्रभारी *दिनेश कुमार* ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। 03402 डाउन दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में ट्रेन डकैती हुई है। जमालपुर जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर हॉल्ट के पहले ट्रेन में डकैती की सूचना है । ट्रेन पर पथराव भी किया गया है । कुछ यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी


