भागलपुर में पुलिस की पिटाई से सिंचाई विभाग कर्मी की मौत पर बवाल, थाने का घेराव



सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पटना बिहार 

अरविंद पासवान 

भागलपुर 

 भागलपुर : होली के दिन मारपीट की घटना में गिरफ्तार बांका में सिंचाई विभाग के कर्मी की पुलिस हिरासत में पिटाई से मौत पर बवाल मचा हुआ है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रात से ही थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना से इलाके में जहां तनाव का माहौल है वहीं इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। सुबह में भी मौके पर भागलपुर एसएसपी थाना पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में लगी हैं। 

जानकारी के मुताबिक बांका में सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव का शव खबर लिखे जाने तक थाने के अंदर ही पड़ा हुआ है। बता दें कि होली के दिन मायागंज में चार बजे शाम मारपीट की घटना के बाद बरारी थाना पुलिस बांका में सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को रात के 10 बजे पकड़कर थाना लाई थी। परिजनों का आरोप है कि संजय यादव को पकड़कर लाने के बाद उसकी पिटाई की गई जिससे उसकी थाने में ही मौत हो गई।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post