विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बांटे गर्म कंबल




 पत्रकार  : जयचंद कुमार 

दिल्ली एनसीआर 

SEEMANCHAL EXPRESS : JANUARY 25 , 2021


गाजियाबाद 

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने नाईपुरा मे जनता को गर्म कंबल 2000 जरूरतमंदों को वितरित किये गर्म कपड़े, कहा सेवाभाव रही है लोनी की पहचान



सोमवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोनी के नाईपुरा में सैकड़ों लोगों को गर्म कम्बल और 2000 लोगों को गर्म कपड़ें वितिरत किये। इस दौरान विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम के आयोजक कश्यप समाज का  धन्यवाद करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा लोनी की पहचान रही है। लोनी में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की भी विधायक ने इस दौरान जानकारी दी।


*सेवाभाव रही है लोनी की पहचान, मिलकर बनाएंगे सुंदर, सुरक्षित और विकसित लोनी-नंदकिशोर गुर्जर*:




विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जरूरतमंदों को कंबल वितरण के बाद कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कश्यप की प्रशंसा करते हुए कहा कि *जितेंद्र कश्यप लगातार सामाजिक एवं पार्टी के सांगठनिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। सेवाभाव की भावना ही मनुष्य में एक अच्छे चरित्र का निर्माण करती है।  लोनी में ठंड शुरू होते ही स्वंयसेवी संगठन, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार जरूरतमंदों को कंबल एवं गर्म कपड़ों के वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके तहत अभी तक हजारों की संख्या में जरूरतमंद तक लाभ पहुंचा है। लोनी में जरुरतमंदों के नागरिकों के हितों को संरक्षित एवं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम कटिबद्ध है। भाजपा का भी मूलमंत्र भी यहीं है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक मदद पहुंचाई जाए जिसमें लोनी के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुटे हुए है। सेवाभाव शुरू से लोनी की पहचान भी रही है। हमने कॉरोना काल में भी बढ़चढ़कर एक-दूसरे की मदद की है। आज आप सभी के आशीर्वाद से लोनी की तस्वीर बदल रही है। सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हमारा संकल्प है कि हम लोनी को एनसीआर के अन्य क्षेत्रों की तरह ही विकसित, सुंदर एवं सुरक्षित बनाएं। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।*


इस दौरान संगम विहार मण्डल अध्यक्ष कृष्ण बंसल, कार्यक्रम के आयोजक जितेंद्र कश्यप, राजपाल कश्यप, जीतपाल कश्यप, हिमांशु लोहरा, अवधेश कश्यप, राकेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, जोगेंद्र कश्यप, सचिन जांगिड़, मुकेश कश्यप, आकाश पांचाल आदि उपस्थित रहें।




 
*सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*








Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post