भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के विचार सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और मानवता के शाश्वत प्रतीक हैं -देवेंद्र यादव
महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों पर चलकर ही जातिगत भेदभाव, सामाजिक असमानता और नफरत की राजनीति से मुक्त भारत का निर्माण संभव है - देवेंद्र यादव।
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर, 2026 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने आदिकवि, महान तपस्वी एवं पवित्र रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
महर्षि वाल्मीकि जयंती से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन मंे आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने वाल्मीकि जी की फोटो पर फूल चढ़ाकर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी को पुष्पाजंलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री श्री मंगतराम सिंघल, डॉ योगानंद शास्त्री और श्रीमती किरण वालिया, एससी विभाग के अध्यक्ष श्री संजय नीरज, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, एससी विभाग के उपाध्यक्ष सुनील चैधरी, सतीश टांक, एआईसीसी के पूर्व सचिव तरूण कुमार, डीपीसीसी महासचिव भूपेश यादव, गौरी शंकर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, प्रेरणा सिंह, मीर सिंह, शांति स्वरूप, प्रमोद जयंत, बालकिशन बाली, दीपक भारद्वाज, ओबीसी विभाग चेयरमैन राजीव वर्मा, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष सुखबीर सिंह, राजकुमार इंदौरिया, इंटक चेयरमैन पंकज गुप्ता, आरटीआई सेल चेयरमैन रामनिवास शर्मा, बूथ प्रबंधन कमेटी चेयरमैन राजेश गर्ग, विधि एवं मानव अधिकार विभाग चेयरमैन एडवोकेट. सुनील कुमार, मीडिया एवं संचार विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज अत्रे, जे.पी.पवार, सरफराज अहमद सिद्दीकी और राजकुमार इंदौरिया शामिल थे।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी केवल एक महान ऋषि और साहित्यकार ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और सामाजिक चेतना के ऐसे प्रकाशपुंज हैं, जिनकी अमर वाणी सदियों से समाज को सत्य, धर्म, न्याय, करुणा और मर्यादा का मार्ग दिखाती आ रही है। उनके द्वारा रचित रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि आदर्श जीवन, नैतिक मूल्यों और मानवता का ऐसा अनुपम ग्रंथ है, जिसकी शिक्षाएं युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और दर्शन हमें जातिगत भेदभाव, ऊंच-नीच, छुआछूत और सामाजिक विषमता की दीवारों को तोड़कर समानता, सम्मान और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। महर्षि वाल्मीकि जी को सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, शिक्षा, सम्मान और समान अवसर के रूप में पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान के मूल्यों तथा दलितों, वंचितों और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।
भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देते हैं कि समाज में किसी भी व्यक्ति के साथ उसकी जाति, जन्म या सामाजिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न हो और प्रत्येक नागरिक को सम्मान, समानता एवं गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले।
