मेजा के बिजौरा ग्राम सभा में छाया उजियारा: समाजसेवी सुनील निषाद के प्रयासों से दूर हुई बिजली की गंभीर समस्या






प्रयागराज के मेजा तहसील के अंतर्गत आने वाली बिजौरा ग्राम सभा के ग्रामीणों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से बिजली की समस्याओं से जूझ रही जनता की परेशानियों को देखते हुए क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी सुनील निषाद ने तुरंत एक्शन लिया और बिजली विभाग के जेई मांगेराम जी से इस संबंध में विशेष बातचीत की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजौरा ग्राम सभा में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के कारण आम लोग काफी परेशान थे। इस गंभीर स्थिति को संज्ञान में लेते हुए समाजसेवी सुनील निषाद ने बिजली विभाग के जेई मांगेराम जी से संपर्क साधा और क्षेत्र की जनता की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
सुनील निषाद के प्रयास का सकारात्मक परिणाम तुरंत देखने को मिला। जेई मांगेराम जी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे बिजौरा गांव में बिजली की तमाम समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया और विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।

बिजली व्यवस्था के पटरी पर लौटने और समस्याओं के हल होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनता ने समाजसेवी सुनील निषाद और बिजली विभाग के जेई मांगेराम जी की इस त्वरित और सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post