प्राचीन अगमकुँआ शीतला मंदिर प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई




प्राचीन अगमकुँआ शीतला मंदिर प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई

           

                  

पटना। आज दिनांक 5/4/2025 को प्राचीन अगमकुँआ शीतला मंदिर प्रांगण में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस जयंती समारोह में भन्ते बुद्धाशरण केसरिया, भन्ते दीक्षाभूमि, 

भन्ते अमर बोधी शामिल हुए। इन लोगों ने अपने स्तर से सम्राट अशोक और बौद्ध धर्म से संबंधित आम जन को बताए। सभी की अध्यक्षता अरुण मेहता जी कर रहे थे तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० अजय प्रकाश, चंद्रमणि कुमार मणि, 

शत्रुघन नारायण उर्फ आजाद मेहता, प्रदीप मेहता पूर्व पार्षद सह राजद नेता, राजेश बल्लभ, वैधुवाला सिन्हा, अमन बोधी श्री ब्रहमदेव पटेल, वरीय जदयू नेता सह सीमांचल ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ने अपने-अपने विचार जन समूह के सामने प्रकट किए। सर्वसम्मति से यह विचार आया कि इस परिसर में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित किया जाए। मुख्य अतिथि के रूप में जदयू नेता एवं पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक जी ने सभा को संबोधित कर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया कि मैं अपने स्तर से यह बात बिहार के मुख्यमंत्री तक पहुँचाऊँगा की चक्रवर्ती सम्राट अशोक की मूर्ति अगमकुआँ परिसर में लगे। वर्तमान समय में पटना को पाटलिपुत्र के नाम से ही जाना जाए तथा पुनः पाटलिपुत्र ही नामकरण शासन, प्रशासन के स्तर से किया जाए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन कर सभा समापन की घोषणा की गई और पुनः अगले वर्ष और धूमधाम से आयोजन करने की बात दुहराई गई।



Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post