जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) के पटना महानगर उपाध्यक्ष बनाए गए, अशोक कुमार

• जनता दल यूनाइटेड ( जदयू ) के पटना महानगर उपाध्यक्ष बनाए गए अशोक कुमार । 

• अशोक कुमार सीमांचल ब्यूरो चीफ तकनीकि एवं श्रम प्रकोष्ठ जदयू पटना महानगर के उपाध्यक्ष बनाए गए।

   


                          

सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट, पटना। तकनीकि एवं श्रम प्रकोष्ठ जदयू पटना महानगर के अध्यक्ष श्री रामबाबू उपाध्यक्ष वरिय जदयू नेता ई० अशोक कुमार तथा अध्यक्ष ई० रामचरित्र बाबू की उपस्थिति में श्री अशोक कुमार को पटना महानगर तकनीकि एवं श्रम प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस कड़ी में जदयू का क्षेत्रीय विस्तार एवं जनमानस की सेवा के बात दुहराई गई। वर्तमान समय में निरंतर श्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि उनके नेतृत्व में ही विकास संभव है। बिहार में सड़क, बिजली, रोजगार, शांति सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है। आज महिलाएंँ रोजगार के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनी हुई हैं।


 माननीय मुख्यमंत्री जी को विकास पुरुष यूँ नहीं कहा जाता है। जदयू के हर प्रकोष्ठ के लोग आपसी तालमेल से पार्टी का नारा बुलंद कर रहे हैं। आगामी 2025 के चुनाव में जदयू को शत प्रतिशत सफलता मिलने वाला है। यह सफलता विकास के परिणाम स्वरुप ही मिलेगा। पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण अभी से ही क्षेत्र में मोर्चा संभाल चुके हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post