अशोक कुमार बनाए गए संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष





अशोक कुमार बनाए गए संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राज्य ब्यूरो सीमांचल एक्सप्रेस, पटना। बिहार राज्य में राजनीति परिवर्तन हेतु हर दल अपना अपना विसात बिछाने में लग चुका है। इसी परिदृश्य में संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मा देव पटेल जी को एक सक्रिय नेक, निष्ठावान, वफादार, कर्तव्य निष्ठ पुराने समय में सक्रिय रहे कार्यकर्ता को मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत कर सक्रिय भूमिका निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंप दिया गया।

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव पटेल विगत कुछ दिन पहले 12 दलों के संयोजक के रूप में बिहार में राजनीतिक समीकरण साधने का हर संभव कोशिश में जुटे है। आगामी 2025 का विधानसभा चुनाव रोचक होने वाला है जिसमें लालू-राबड़ी शासन व्यवस्था की खामियों एवं श्री नीतीश कुमार के शासन से त्रस्त लोगों के लिए तुरुप के पत्ता के समान विकल्प मिलने वाला है। इन दोनों नेताओं के शासन व्यवस्था से किसान, मजदूर, विद्यार्थी, महिला सभी परेशान हैं। कोई भी काम सरकारी कार्यालय में बिना चढ़ावा चढ़ाए नहीं होता है, हर घर नल जल, बिजली की समस्या के कारण बेकार सिद्ध हो रहा है। बिजली का बिल पहले ही जमा लेकर मध्यवर्गीय परिवार का कमर तोड़ने से सरकार बाज नहीं आ रही है। जनता इस शासन व्यवस्था से ऊब चुकी है। जनता सत् परिवर्तन चाह रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post