अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया




दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।


नई दिल्ली, 24, अक्टूबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने आज आम आदमी पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद प्रतिनिधि श्री इस्लाम मलिक को उनके सैंकड़ो साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल किया और सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर उनका संगठन में स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री हसन अहमद और अली मेंहदी भी मौजूद थे।





श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि इस्लाम मलिक और उनके साथियों के कांग्रेस में शामिल होने से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हमारी ताकत बढ़ेगीक्योंकि क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इनके साथ बड़ी तादात में मुस्लिम समाज जुड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस की विचारधारा और कार्यशैली में भरोसा जताकर दूसरी पार्टी के लोगों के कांग्रेस के साथ जुड़ने का सिलसिला जारी हैजिससे कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।


इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के तिमारपुर विधानसभा सचिव श्री प्रवीण सोनकर को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाजपीके मिश्रापूर्व निगम पार्षद अमरलता सांगवान मुख्य रुप से मौजूद थी।





पार्टी में शामिल होने वालों बताया कि वो कांग्रेस के आदर्शोपरम्पराविचारधारा और सकारात्मक सोच तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और जन नायक श्री राहुल गांधी जी के प्रभावशाली व्यक्तित्व और उनके देशवासियों के अधिकारों और हितों के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।





श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का दिल की गहराईयों से स्वागत करता हॅ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारामाननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व और जन प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी की जनता के लिए संघर्ष की लड़ाई से प्रेरित होकर दूसरी पार्टी के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि सपने दिखाने और उनकी हकीकत में बड़ा अंतर होता हैकांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने धोखा दियाजिसके कारण इनका विश्वास वहां खत्म हो गया।


श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों पिछड़ोंवंचितों के लिए काम करती है। मै विश्वास दिलाता हूॅ कि कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को उचित सम्मान और स्थान दिया जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post