जिले मे उपजिलाधिकारियों का हुआ फेरबदल नवीन कुमार फरेंदा के नये SDM




• जिले मे उपजिलाधिकारियों का हुआ फेरबदल नवीन कुमार फरेंदा के नये SDM

महराजगंज। महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा ने शांति एवं कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने के लिए सात उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।

अपर उपजिलाधिकारी सदर महाराजगंज नवीन कुमार को उपजिलाधिकारी फरेंदा के पद पर नवीन तैनात किया गया है। अपने विशेष कार्यशैली को लेकर चर्चा में रहने वाले नए उप जिलाधिकारी नवीन कुमार से फरेंदावासियों को काफी उम्मीद है। कयास लगाया जा रहा है कि नए उप जिलाधिकारी भूमि संबंधी विवादों का निपटारा व सरकार की मनसा के अनुरूप सरकारी जमीन को अवैध अतिक्रमण से कब्जा मुक्त कराना प्राथमिकता होगी।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी निचलौल सत्य प्रकाश सिंह को उपजिलाधिकारी निचलौल (न्यायिक),

उपजिलाधिकारी नौतनवा मुकेश कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी निचलौल,

उपजिलाधिकारी सदर दिनेश मिश्रा को उपजिलाधिकारी नौतनवा,

उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार को उपजिलाधिकारी सदर,
उपजिलाधिकारी पंकज कुमार को परियोजना अधिकारी (डूडा),
उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा ASDM सदर / EO चौक / आहरण वितरण अधिकारी / उप भूमि अध्यापति अधिकारी ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post