बजट के दिन ही फूटा महंगाई बम, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम





• बजट के दिन ही फूटा महंगाई बम, LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

नई दिल्ली : फरवरी माह के पहले दिन ही ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उन पर महंगाई बम जो फूटा है। दरअसल आज सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। शादियों के सीजन में बढ़ी डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट में कीमतें प्रभावित होने की वजह से आज LPG सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की वृद्दि की गई है। लेकिन ये बढ़ोतरी 19KG कॉमर्शियल सिलेंडरों पर हुई है लेकिन घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो कि बड़ी राहत की बात है। मालूम हो कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गए हैं। मालूम हो कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी के दाम अपडेट करती हैं। एक जनवरी को भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की थी लेकिन आज दाम बढ़ा दिए हैं।

• नई कीमतों के बाद चारों शहर में अब LPG सिलेंडर के दाम निम्नलिखित हैं

दिल्ली में 1769.50 रुपए
कोलकाता में 1887.00 रुपए
मुंबई में 1723.50 रुपए
चेन्नई में 1937 रुपए
खास बात ये है कि आज के ही दिन 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश होने जा रहा है। इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी और आज के ही दिन LPG प्राइस बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post