भदोही:- पाली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को मेडल के साथ किया गया सम्मानित








• भदोही:- पाली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को मेडल के साथ किया गया सम्मानित अच्छे कार्य के लिए।


भदोही जनपद के थाना सुरियावा के अंतर्गत पाली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को पुलिस अधीक्षक डाॅo मीनाक्षी कात्यायन जी के निर्देशन में पाली पुलिस चौकी प्रभारी हरिकेश आजाद जी ने डिपार्टमेंट में सच्चे व ईमानदार हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को मेडल लगा कर किया गया सम्मानित। गणतंत्र दिवस पर सभी अधिकारीगण के समक्ष कई पुलिसकर्मी को उनके द्वारा किए गए ईमानदारी व अच्छे कार्य पर किया गया सम्मानित उसमें एक नाम थाना सुरियावा के क्षेत्रीय पाली पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव जो अपने अच्छे कार्य व ईमानदारी एंव अच्छे व्यवहार में प्रचालित है। उनकी ड्यूटी कई थाने व पुलिस चौकी पर करने के बाद थाना सुरियावा के क्षेत्रीय पाली पुलिस चौकी पर तैनात हुए और उसके बाद गणतंत्र दिवस पर अधिकारियों ने किया सम्मानित।

पाली पुलिस चौकी प्रभारी हरीकेश आजाद ने पाली पुलिस चौकी पर सभी पुलिस कर्मी की उपस्थिति में हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को मेडल को लगाकर किया सम्मानित और कहा मुझे गर्व है कि मेरे पाली पुलिस चौकी के इस ईमानदार व सच्चे आचरण वाले हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव को बहुत बहुत बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए सभी पाली पुलिस चौकी के दिवान सुशील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल राजू बंशीवाल, कांस्टेबल शिवा सिंह, कांस्टेबल सतीश कुमार, दिवान अशोक कुमार, कांस्टेबल पवन यादव, उपनिरीक्षक महेश पाठक, पत्रकार सरस सिंह, प्रिंसिपल साहब व हाइकोर्ट के

अधिवक्ता शैलेशपांडेय, सु.भा.स.पा. के हाइकोर्ट अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय आदि लोगों के समक्ष हेड कांस्टेबल पवन सिंह यादव ने यह मेडल व सम्मान पाकर बहुत ही खुश होकर कहा कि आज जो कुछ हू अपने पूजनीय माँ व बाबू जी के के आशीर्वाद व उनके संस्कार जो मुझे सत्य के मार्ग पर चलने के लिए बचपन से ही मेरे दिल में सपना था कि सत्य का मार्ग कभी भी नहीं छोड़ूंगा और आज हमारे पूजनीय माँ और बाबू जी के आशीर्वाद से आज हमे मेडल के साथ सम्मानित किया गया मेरा सर गर्व से ऊंचा हो गया और आखें बंद कर के अपने पूजनीय माँ और बाबू जी को याद किये और मुझे बहुत खुशी हुई सभी देश व प्रदेश के सभी नागरिकों को एंव सबसे पहले हमारे आन मान देश की शान राष्ट्रीय ध्वज को दिल से सलाम करते है जय हिंद जय भारत।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post