दिल्ली देहात के किसानों के साथ सरकारों द्वारा अन्याय करने का मुद्दा कांग्रेस आगामी 3 फरवरी को न्याय संकल्प सम्मेलन में पुरजोर तरीके से उठाऐगी।- अरविन्दर सिंह लवली




• दिल्ली देहात के किसानों की जमीन कानून का उल्लंघन कर जबरन निजी पावर प्लांट कम्पनी को देने का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।अरविन्दर सिंह लवली


• दिल्ली देहात के किसानों के साथ सरकारों द्वारा अन्याय करने का मुद्दा कांग्रेस आगामी फरवरी को न्याय संकल्प सम्मेलन में पुरजोर तरीके से उठाऐगी।अरविन्दर सिंह लवली


नई दिल्ली, 1 फरवरी, 2024- केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार ने अनाधिकृत रुप से लैंड रिफार्म बिल का उलंघन करके दिल्ली देहात के 19 गांवों की कृषि भूमि एक निजी कम्पनी को अलॉट करके किसानों पर कुठाराघात कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी दिल्ली देहात के किसानों की लड़ाई में उनके साथ मजबूती खड़ी है। संवाददाता सम्मेलन कां संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि महीनों से अपने खेतों को बचाने के लिए धरने पर बैठे किसानोंमहिलाओं व उनके परिवारजनों की लड़ाई को सड़कों पर उतरकर लड़ेगी। काले कानूनों को किसानों पर थोपने का असफल प्रयास करके पंजाब और हरियाणा के किसानों को नुकसान पहुंचाने के बाद भाजपा की केन्द्र सरकार दिल्ली के किसानों को नुकसान पहुॅचाने का काम कर रही है।


संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्माश्री सुरेन्द्र कुमारकिसान आंदोलन के संयोजक श्री सतेन्द्र लोचवकांग्रेस प्रवक्ता अनुज आत्रेय  किसान नेता ब्रह्म प्रकाशडाशमशेरश्री राजेन्द्रश्री महेन्द्रश्री उस्मान प्रधानभी मौजूद थे।


श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़कर उनकी मदद की है और श्री राहुल गांधी ने भूमि अधिग्रहण बिल लाकर किसानों के हितों को सुरक्षित किया था और भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन काले कृषि कानूनो के खिलाफ किसानों के साथ मिलकर एक लम्बी लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी थी। उन्होंने कहा कि औंचदी गांव में धरने पर बैठे लोगां का बचाव करने की बजाय दिल्ली पुलिस और सरकार किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद करने में प्राईवेट पावर प्लांट बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कानूनी प्रक्रिया के सरकार हाई टेंशन तार लगवाने के बाद किसानों की जमीन औने पौने दामों में खरीदी जाऐगीजिसके लिए केन्द्र और दिल्ली की सरकार जिम्मेदार है।


श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि फरवरी को गीता कालोनीरामलीला मैदान में होने वाले न्याय संकल्प सम्मेलन में हमने किसान न्याय को भी एजेंडा बनाया है। कांग्रेस दिल्ली के 365 गांवों के किसानों के हितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार औचंदी सहित 19 गांवों के किसानों की कृषि की जमीन को हड़पने के लिए अडानी पावर के साथ मिलीभगत कर रही है। उन्होंने कहा कि निजी कम्पनी के पावर प्लांट बनने से बिजली को मुनाफा कमाने के लिए दिल्ली व देश के लोगों महंगे दामों में बिजली को बेचा जाऐगा।


वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि महीनों से किसानों के चल रहे आंदोलन को दिल्ली पुलिस और सरकारी अधिकारी कुचलने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना कानून में बदलाव करके कृषि भूमि में एक ईंट भी लगाना कानूनी अपराध हैजबकि जेसीबी के द्वारा किसानों की खड़ी फसलों को नष्ट करने का काम सरकार की निगरानी में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार के शासन में ही संभव है कि प्राईवेट बिजली प्लांट के लिए पुलिस और प्रशासन संरक्षण का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ के इस भूमि अधिग्रहण स्केम की न्यायिक जांच की कांग्रेस पार्टी मांग करती हैक्योंकि बिना कानून में बदलाव करके जमीन अलॉट करके अडानी पावर प्लांट के लिए काम सरकार व पुलिस की निगरानी में चालू है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की भोगोलिक स्थिति ऐसी है कि वेस्ट और नार्थ वेस्ट दिल्ली में 80-90 प्रतिशत कृषि की जमीन बची है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 365 गांवों के लोग एकत्रित होकर किसानों की लड़ाई के लिए एकमंच पर आएकांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है।


बवाना के पूर्व विधायक श्री सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि अपनी जमीन को बचाने के लिए महीनों से धरने पर बैठे किसानों की पुलिस सुरक्षा करने की बजाय प्राईवेट पावर प्लांट के लिए उन पर अत्याचार करके उनकी खड़ी फसल को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और किसानों की एक इंच जमीन भी हम प्राईवेट पावर प्लांट के लिए जाने नही देंगे। उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि भाजपा के सांसद किसानों के हितों के लिए संसद में आवाज तक नही उठाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितेषी नहीकिसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों की लड़ाई को लड़ा है और हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post