विकसित भारत बनाने की गारंटी पर आधारित था यह बजट, 2047 तक बनेगा विकसित भारत- सांसद


विकसित भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह अंतरिम बजट- सांसद

• देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के उत्थान पर केंद्रित था यह बजट- सांसद





 • मोदी सरकार के विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाएगा यह अंतरिम बजट- सांसद

• विकसित भारत बनाने की गारंटी पर आधारित था यह बजट, 2047 तक बनेगा विकसित भारत- सांसद

• Repoted By, Masum Reza 
..................................................
केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट पर अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने हर्ष जाहिर किया है, सांसद प्रदीप ने कहा कि, आगामी लोकसभा को ध्यान में रखते हुए बिना किसी घोषणा के हमारी सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया है जो पूरी तरह से विकसित भारत बनाने की गारंटी पर आधारित है, हमारी सरकार 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने पर केंद्रित है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश  इस बजट में देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए है, हमारी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इसे बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। गरीबी दूर करने के लिए हमारी सरकार ने अगले 5 साल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग 2 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया है। भारत के युवाओं  और किसानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए हमारी सरकार नित प्रयासरत है। गरीबों की आशा और आकांक्षाओं का ध्यान रखने वाली इस अंतरिम बजट के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ,    विकसित भारत निर्माण में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
                 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post