बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ NDA के साथ सरकार बनाई, अशोक कुमार




• बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़ NDA के साथ सरकार बनाई, अशोक कुमार

पटना : बीते कुछ दिनों से बिहार में राजनीतिक उथल पुथल चल रहा था जिसका पटाक्षेप आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतिश कुमार ने महागठबंधन  से इस्तीफा देकर पुन: एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाया और बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ राज्यपाल भवन में ली। माननीय श्री नीतिश कुमार इधर महागठबंधन के दवाव में चल रहे थे।  सरकार चलाने में असहज महसुश कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से महागठबंधन के छुटभैये नेताओं द्वारा भी माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी पर काफी कुछ टिप्पणी की जा रही थी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। जबकि सच्चाई यह है कि बिहार में कोई भी पार्टी अपना अस्तित्व नीतीश जी के बल बूते ही बना पाता है ऐसे में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का महागठबंधन से नाता तोड़ना ही एकमात्र विकल्प बचा था जिसका पटाक्षेप रविवार 28 जनवरी 2024 को हो गया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post