मुंगेंर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना


• Repoted By : Niraj Kumar, Munger 

मुंगेंर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल का निधन, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

• CM नीतीश ने जताया दुख

मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की निधन हो गया है। लंबे समय से वे बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने मुंगेर के गार्डन बाजार स्थित आवास पर आज सुबह अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य बनाये रखने और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन की सूचना मिलते ही परिवार और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौर गयी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ घर पर उमड़ी है। बता दें कि उनके बेटे नचिकेता मुंगेर में जदयू जिलाध्यक्ष हैं। पूर्व सांसद के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश ने शोक संवेदना जतायी। 


सीएम नीतीश ने बताया कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। मुंगेर से तीन बार वे सांसद चुने गये थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुंगेर में ब्रह्मानंद मंडल काफी लोकप्रिय थे। वे मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वाभाव के थे। सीएम नीतीश ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post