विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लोनिवासी है संकल्पबद्ध- विधायक नंदकिशोर गुर्जर






विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लोनिवासी है संकल्पबद्ध- विधायक नंदकिशोर गुर्जर

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को लोनी के नाईपुरा, ग्राम अल्लीपुर, मीरपुर एवं लोनी ब्लॉक में संकल्प भारत यात्रा  की वैन पहुंचने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया और विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभर्थियों को उज्ज्वला, आवास, स्वनिधि, पेंशन, अन्न प्राश व अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इस दौरान   अधिशासी अधिकारी नगरपालिका लोनी, ब्लॉक प्रमुख पति कोमल गुर्जर, बीडीओ, नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रधान, भाजपा पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहें।




लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ वितरित करने के बाद कहा आज देश का हर वर्ग भारत को आत्मनिभर और विकसित बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के साथ खड़ा है, हमारा लोनी भी कदम से कदम मिलाकर प्रधानमंत्री जी के साथ है क्योंकि मोदी की गारंटी, मतलब पूरी होने की गारंटी है। 




आज विकसित भारत संकल्प योजना के तहत करोड़ों लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का एक छत के नीचे सभी विभागों का समन्वय बनाकर लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने की सोच के पीछे अधिक से अधिक संख्या में अंत्योदय के भाव को परिलक्षित करता है। आज हम हर क्षेत्र में विकास के पैमानों को पूरा करते हुए तीव्र गति से आगे बढ़ रहे है और जल्द भारत विश्वगुरु बनेगा आज हर जनमानस को यकीन हैं। आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं में बिना भेदभाव के सरकार ने हर वर्ग की मदद की है उनके जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post