युवाओं के लिए समर्पित है मोदी-योगी सरकार-नंदकिशोर गुर्जर





रोजगार मेले में 219 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे, विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा युवाओं के लिए समर्पित है मोदी-योगी सरकार

मंगलवार को लोनी के 219 युवाओं के चेहरे उस समय खिल उठे जब लोनी ब्लॉक में कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित किये गए वृहद रोजगार मेला में लोनी के 219 युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा नियुक्ति प्रदान की गई। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने युवाओं को रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त होने पर नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाई दी। कर्यक्रम में कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक रवि प्रजापति, अरुण पांडेय व अन्य उपस्थित रहें।



• युवाओं के लिए समर्पित है मोदी-योगी सरकार-नंदकिशोर गुर्जर




विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रोजगार मेले का शुभारंभ कर, मेले में पहुंचे 500 से अधिक अभ्यर्थियों की हौसलाफजाई की और निजी कंपनियों द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने पर 219 युवाओं को नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार गम्भीर है। आज रोजगार मेले का आयोजन इस बात का परिचायक है कि सरकार युवाओं के हितों में फैसले ले रहे रही है और युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post