बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैंक लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार





गोपालगंज :- जिले के मीरगंज थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बराई पट्टी स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा को लूटने की योजना बना रहे तीन कुख्यात अपराधियों को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।तीनों अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल एवं 18 जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

तीनों अपराधी सीवान जिले के रहने वाला है।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद उनकी पहचान सीवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जियाय गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ अभिषेक कुमार, जीबी नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी रितिक कुमार और दरौंधा थाना क्षेत्र के सवान निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई।

तीनों अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

मामले का उद्भेदन करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की कुछ अपराधी मीरगंज थाना क्षेत्र में अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। सुचना के आधार पर हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुरे इलाके की घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने स्वर्ण प्रभात ने बताया गिरफ्तार तीनों अपराधियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post