पटेल परिणय मंगलम् का वेवसाइट उद्‌घाटन समारोह संपन्न




• पटेल परिणय मंगलम् का वेवसाइट उद्‌घाटन समारोह संपन्न 

बिहार की राजधानी पटना स्थित मौर्या कालोनी में पटेल परिणय मंगलम् का वेवसाईट उदघाटन कार्यक्रम प्रो. निखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दिनांक 14/1/2024 को अपराह्न 3 बजे श्री शम्भू शरण पटेल सांसद राज्यसभा के कर कमलों से हुआ।‌‌ इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो विश्वनाथ प्रसाद सिन्हा पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल पटना विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण कुमार मंटू विधायक अमनौर सारण उपस्थित थे। 



इस सभा का संचालन प्रो० दिनेश सिंह जी पटेल परिणय मंगलम् के महासचिव सह ट्रस्टी  कर रहे थे।  गणमान्य लोगों में डॉ अखिलेश सिंह , जो पटेल समाज बिहार अध्यक्ष उपस्थित थे इन  लोगों के अतिरिक्त बहुतेरे चर्चित लोग भी सभा में उपस्थित थे तथा वैसे वरवधु भी शामिल थे जिन्होंने इस पटेल परिणय मंगलम के द्वारा प्रणय सूत्र में बंधे थे।



इन नामों में डा० जितेन्द्र कुमार सह डा० सोनी कुमारी है। इनके पिता श्री गजेन्द्र पटेल भी मौजूद थे। इन्होंने वेबसाइट उद्घाटन के अवसर पर संस्था को चन्दा स्वरूप 51 हजार रुपए दान देने की बात भी स्वीकार किए। पेटल छात्रावास निर्माण हेतु  प्रो० निखिलेश प्रसाद सिंह एवं प्रो अखिलेश सिंह ने 51 हजार रुपए दान देने की घोषणा जन समूह के बीच किए। वेबसाइट उद्घाटन कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य  लोग अति उत्साहित और हर्षित नजर आ रहे थे





Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post