• अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मन्नू भाई ( गुजरात ) का हुआ भव्य स्वागत
पटना : बुधवार 06 दिसंबर 2023 को स्थानीय बिस्कोमान कालोनी में श्री निखिल कुमार सिंह के निजी आवास पर सरदार पटेल और शिवाजी महाराज के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समारोह में श्री मन्नू भाई का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार सिंह महासचिव प्रो० दिनेश पटेल, डॉ विजय कुमार सेवा निवृत प्राचार्य, उषा सिन्हा पूर्व विधायिका, अधिवक्ता रीतेश कुमार, गजेन्द्र बाबू, खुशबू रानी, राधना राव, प्रेमरंजन पटेल, प्रेमनारायण सिंह, मोती लाल चौधरी, अनिल कुमार जैसे गणमान्य लोग शामिल थे।
सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने अपने-अपने वक्तव्य में संगठन को धारदार बनाने एवं आपसी सहयोग पर बल देने की बात कही।
प्राचार्य निखिल कुमार सिंह अपने स्तर से दिव्यांग हॉस्पीटल एवं वृद्धाश्रम हेतु पटना गौरीचक के आगे महमूदा गांव में एक बीघा जमीन दान देने की घोषणा भी उपस्थित जन समुह में किया। लोगों के बीच, यह कहते हुए भाव विभोर हो गए तथा लोगों से अपील भी किए कि समाज सेवा हेतु आगे आएं । श्री मन्नू भाई जी भी बहुतेरे संगठन से जुड़े हुए हैं। संगठन के माध्यम से कामगारों को काम या व्यापार भी मुहैया करवाते हैं। आगे आने वाले समय में इन्होंने लोगों को विश्वास भी दिलाया कि आप गुजरात आएँ और मैं आपको हर संभव मदद करूंगा। अब देखना यह है कि समाज के कितने लोगों को ये मदद कर पाते हैं ऐसा मानना है सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी का ।

