पटना महानगर जाम एवं अपराध से त्रस्त, अशोक कुमार




• पटना महानगर जाम एक अपराध से त्रस्त, अशोक कुमार

ये पटना महानगर है जो प्राचीन काल में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। यहीं से से सम्राट अशोक शासन सुदूरवर्ती क्षेत्र में किया करते थे। आज यही पटना महानगर है जहाँ बिहार के राजा माननीय श्री नीतिश कुमार जी शासन कर रहे हैं। यह बिहार की राजधानी है जहाँ मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक , डाक्टर, आईएस, आईपीएस एवं वरीय पदाधिकारीयों का सरकारी एवं निजी आवास है। हर तरफ बहुमंजिले इमारतें  देखने को मिल जायेंगे किंतु यह सच है कि यहाँ कि यातायात व्यवस्था काफी लचर है। केवल  वीआईपी मुभमेन्ट में ही यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए सही होता है। ट्रैफिक पुलिस भी गप्पे मारते एवं वसुली में ही व्यस्त रहते हैं अन्यथा मोबाइल पर ही लगे रहते हैं। यही कारण है कि यहाँ नियमित दर्जनों दुर्घटनाएँ सड़क पर होते रहता है कोई किसी को देखने एवं सुनने वाला नहीं है। कुम्हरार पार्क जैसे जगह पर भी यही दशा है यहाँ एक भी सी० सी० टीवी कैमरा नहीं लगे है फलतः सड़क के कटिंग बिन्दु पर वेपरवाह लहेरिया  कट  चालक धक्का मार कर चल देते हैं। ऐसे ही वाक्या इन महोदय श्रीमन् सत्येन्द्र कुमार जी के साथ हुआ जो आज अपना पैर गंवा चुके हैं ये तस्वीर उन्ही श्रीमान जी का है अगर ट्रैफिक पुलिस सचेत होता तो शायद इनकी यह स्थिति नहीं होता और ये इतना बड़ा संकट नहीं झेलते । सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज बिहार राज्य ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार यातायात ट्रैफिक पुलिस एसपी से मांग करते हैं कि यातायात पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे ताकि रोज रोज होने वाले दुर्घटना को रोका जा सके श्री अशोक कुमार जी ट्रैफिक एसपी से जनहित में मांग किया गया है 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post