• लॉ फाउंडेशन संस्था द्वारा अद्भूत सहयोग 156 लोगों को जेल से मुक्त करवाया, अधिवक्ता संतोष कुमार
पटना: ये तस्वीर है श्रीमान् संतोष कुमार अधिवक्ता जी का जो पेशे से वकालत करते हैं और ये एक संस्था जो लॉ फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है उससे जुड़े हुए हैं। उस संस्था के निदेशक है श्री प्रवीण कुमार जो संस्था को निर्देशित करते हैं।
श्री संतोष कुमार जो गरीब, बेसहारा, दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक जैसे लोग हैं जो अपनी कानूनी लड़ाई नहीं लड़ सकते हैं उन्हें ये मुफ्त में अपना कीमती समय देकर कानुनी लड़ाई लड़ते हैं और उन्हे न्याय दिलाने का कार्य करते हैं बहुतेरे गरीब, बेसहारा, मजदूर निर्दोष जेल में बंद हैं उन्हें जेल से बाहर निकालने में कानूनी मदद करते है वर्तमान में यह बड़ा ही सराहनीय कार्य है।
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के बिहार राज्य ब्यूरो चीफ से इनकी मुलाकात किसी कार्यक्रम के दौरान हुआ जिसमें अपनी बात को उन्होंने उधृत किये। श्री अशोक कुमार जी के द्वारा अधिवक्ता श्री संतोष कुमार जी से विस्तार पूर्वक बात करने पर श्री संतोष जी ने बताया कि मैंने 265 मामले में - पैरखी किया जिसमें 156 मामले में लोगों को जेल से मुक्त करवाया वह भी विभिन्न जेलों से जिसमें केन्द्रीय कारागार वेउर , मंडल कारागार दानापुर, फूलवारी, मसौढ़ी जेल शामिल है। इस पुनीत कार्य के लिए ब्यूरो चीफ श्री अशोक जी ने धन्यवाद प्रदान किया।
