स्थानीय गायकों ने मचाया धूम, अशोक कुमार
नालंदा - ये तस्वीर स्थानीय गायक कलाकारों का है जो एक गृह प्रवेश के शुभावसर पर ग्रामीण क्षेत्र रामगंज नामक ग्राम जो नालन्दा जिला अंतर्गत वेन थाना क्षेत्र में अवस्थित है, वहाँ से पटना के सरस्वती बिहार कॉलनी में, अरुण जी के परिवार में आमंत्रित थे। यहाँ अपने संगीत विद्या कीर्तन गाकर लोगों के मन को तृप्त किए और वाहवाही बटोरे। इन कलाकारों में कृष्णजी, रविन्द्र जी, राम ईश्वर, बिन्दु केवट, राधे जी, महेश जी, राजेश्वर यादव शामिल हैं गृह मालिक योगेन्द्र प्रसाद अपने पुत्र अशोक कुमार के साथ मिलकर इन लोगों को अपने प्रतिष्ठा बढ़ाने पर हार्दिक शुभकामनाएं मित्र मंडली को दिए।

