नारी स्वावलम्वन की प्रतीक





नारी स्वावलम्वन की प्रतीक

पटना : ये महिला कुमारी वैष्णवी जी हैं जो कभी स्वास्थ थी किन्तु समय ने करवट लिया तो ये अस्वस्थ होकर विकलांग की श्रेणी में आ गई, फिर भी  विकलांगता इनके जूनून के आगे हार गया।  इनकी सजगता दिव्यांग जन की सेवा में ही बित रहा है। इनकी शादी 2004 में हुई किन्तु, इनके वैवाहिक जीवन में विकलांगता बाधा बन बैठा फिर भी ये हार नहीं मानी और ये विकलांग अधिकार मंच का गठन कर विकलांगों की सेवा कर रही हैं। 2009 में इन्होंने वैष्णव स्वावलम्वन संस्था का गठन कर उसे पंजीकृत करवाई तथा उसके तहत 2016 में 7 जोड़ी विकलांग युवक एवं युवतियों की शादी भी करवाई जिसमें विभिन्न लोगों ने चन्दा भी प्रदान किया। इस शादी का नाम रखा गया अनोखा विवाह जिसमें राम नाथ कोविंद समेत कई राजनेता शामिल हुए। इन्हें 2021 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा भी 2015 में नारी शशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है। सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के उप ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी से मुलाकात के पश्चात् ये सब अंकित किया गया है 




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post