बापू की जयन्ती पर झाड़ू लेकर फोटो खींचवाने की होड़, अशोक कुमार




बापू की जयन्ती पर झाड़ू लेकर फोटो खींचवाने की होड़, अशोक कुमार 



पटना : बापू की जयन्ती पर झाड़ू लेकर फोटो खींचवाने की होड़,, प्रतीकात्मक रूप गया है जिसमें प्रधानमत्री, पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, पटना नगर निगम के महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चन्द्रवंशी, नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाशा, संत वैरेंश के बच्चे एवं शिक्षक/ इम्पेक्ट कॉलेज के शिक्षक, 




निदेशक, व्यवहार न्यायालय परिसर के सचिव प्रहलाद कुमार, केन्द्रिय विद्यालय बच्चों के साथ उपायुक्त सोमा भोष एवं प्राचार्य एम. के वर्मा केवल फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू पकड़े  हैं अगर उन लोगों से पुछा जाप  कि आप कितने गली मुहल्ले या कितने सड़कों को साफ किए और कितना कुड़ा जमा किया, कुड़े का  निस्तारण कहां किए।





 तो कोई जवाब नहीं दे पायेगें ! आज पटना नगर निगम हड़ताल के  बाद कोई भी गली सड़क चलने लायक नहीं रहा गया है जिसमें ये लोग, सफाई की बात करते फोटो में दिख रहे है। ये केवल फोटो, वीडियो इन्टरनेट मीडिया या फोटो की होड़ हेतु ही झाड़ू पकड़े नजर आते हैं। 




महापौर सीता साहु तो गाँधी घाट पर फोटो खींचवाने गई हैं, जबकि उनके घर एवं देवी मंदिर के पास ही कुड़े का अंबार लगा हुआ है ये सभी जनप्रतिनिधि लोगो को दिखा रहे हैं कि गांधी जयंती पर साफ सफाई के लिए झाड़ू लगा रही है ये लोग होर्डिंग पोस्टर और शोसल मिडिया में दिखा कुछ रहे हैं पर सच्चाई कुछ और ही है 




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post