पत्रकार बन्धु स्वच्छ पत्रकारिता कर समाज को सजग करें, अशोक कुमार




• पत्रकार बन्धु स्वच्छ 
पत्रकारिता कर समाज को सजग करें, अशोक कुमार

पटना • वर्तमान समय में पत्रकार बन्धु विकाऊ एवं संदेह भरे दृष्टिकोण से देखे जा रहे हैं। इसका कारण है कि पत्रकार एवं टी ० वी ० एंकर एकपक्षीय बात करते नजर आते हैं। जहाँ जिसमें दोष है उसे उजागर करना चाहिए जिससे समाज के लोगों तक अच्छा संदेश पहुँच सके तथा शोषितों वंचितों पीड़ितों का आवाज बुलंद हो सके। वर्तमान समय में यह सही है कि हमारे भारतीय लोकतंत्र में व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका तीनों में नैतिकता, ईमानदारी, जिम्मेवारी का ह्रास हुआ है। यही कारण है कि आज लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता में भी दाग लगने जा रहा है। वर्तमान समय में अर्थतंत्र सभी जगह हावी हो गया है इस कारण पत्रकारिता जगत एवं मीडिया जगत भी इसका शिकार हो चुका है। बात बहुत कड़वी है किन्तु कहीं ऊँच वर्ग तो कहीं पूंजीपतिवर्ग तो कहीं जातिवाद तो कहीं क्षेत्रवाद भी हावी है। यह सत्य है कि संविधान सम्मत लोकतंत्र में ही कार्य होना चाहिए किंतु अर्थतंत्र में सभी का मोहमंग कर दिया है जिससे मीडिया जगत भी। पत्रकारिता जगत भी इससे अछूता नहीं रह गया है।



।। यह आलेख अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस  उप ब्यूरो प्रमुख बिहार के द्वारा राष्ट्रहित, जनहित, समाज हित, एवं पत्रकारिता व जनसंचार माध्यम मीडिया कर्मी के उपर उठ रहे सवालों पर प्रकाश डालते हुए लिखा गया है किसी भी व्यक्ति या जाति पर कोई टिप्पणी या व्यक्तिगत आक्षेप करने या ठेस पहुंचाने के मकसद से नहीं लिखा गया है, अशोक कुमार, सीमांचल एक्सप्रेस • उप ब्यूरो प्रमुख बिहार ।।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post