महिला से छेड़छाड़ के आरोप में तृणमूल नेता गिरफ्तार




नई दिल्ली / बनगांव, 17 सितंबर । उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव महकमे के एक लोकप्रिय डॉक्टर और प्रभावशाली तृणमूल कांग्रेस नेता को 24 वर्षीय महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 24 वर्षीय महिला ने गायघाटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि शनिवार रात को डॉक्टर के कक्ष में मेडिकल जांच के दौरान डाक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ किया। पीड़िता ने किसी तरह अपने आप को डॉक्टर के जंगल से छुड़ाया और घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी, जो हैरान रह गए क्योंकि आरोपित कुछ समय से उनका पारिवारिक चिकित्सक था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान बनगांव महकमा के गायघाटा पंचायत समिति के पूर्व सदस्य डॉ. सुब्रत सरकार के रूप में हुई है। हालांकि, पीड़िता के परिजन पड़ोसियों के साथ आरोपित डॉक्टर नेता के चैंबर के सामने जमा हो गए और वहां विरोध प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ से कानून अपने हाथ में नहीं लेने का अनुरोध किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post