जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023





• संवाददाता - मासुम रजा, सीमांचल एक्सप्रेस अररिया 

दिनांक :- 15 सितम्बर 2023
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 के दूसरे दिन आज टाउन हॉल अररिया में सुगम संगीत, वक्तृता, चाक्षुष कला (मूर्तिकला, चित्र, हस्तशिल्प कला, फोटोग्राफी) आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। सभी विधा के प्रतियोगिता में 15 से 35 वर्ष आयु के युवाओं ने भाग लिया। इस दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अब राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने भेजा जायेगा। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया श्री राज कुमार, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री आकिफ वक्कास एवं संबंधित वरीय पदाधिकारी सहित संबंधित संगीत शिक्षक, कलाकार, बड़ी संख्या में छात्रा-छात्राएं उपस्थित थे।
• वक्तृता (आशु भाषण)
मारिया कौसर, एलबीएस हाई स्कूल पलासी - प्रथम
राज कुमार, फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज - द्वितीय
सत्यम राज, लाल जी उच्च विद्यालय रानीगंज - तृतीया
• चित्रकला
रितिक राज, फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज - प्रथम
नितेश कुमार, मोती हाई स्कूल - द्वितीय
श्रद्धा कुमारी, प्लस टू राम नंदन हाई स्कूल रमई फारबिसगंज - तृतीय
• मूर्ति कला
सक्षम राज, लालजी हाई स्कूल रानीगंज - प्रथम
आशा कुमारी, लालजी उच्च विद्यालय रानीगंज - द्वितीय
अदिति सिंह, अररिया पब्लिक स्कूल - तृतीय
• हस्तशिल्प
श्रद्धा कुमारी, प्लस टू राम नंदन उच्च विद्यालय रमई फारबिसगंज - प्रथम
राजा भगत, अररिया कला केंद्र अररिया - द्वितीय
तृप्ति झा, उच्च विद्यालय भदेसर फारबिसगंज - तृतीय
• लोकगीत
नीतीश कुमार मिश्रा, भरगामा - प्रथम
साक्षी झा, प्लस टू रामलाल उच्च विद्यालय हरिपुर फारबिसगंज - द्वितीय
मणि भूषण भारद्वाज, प्लस टू हाई स्कूल बरदाहा सिकटी - तृतीय

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post