राजस्थान के कोटा की भाँति बिहार में भी बड़े कोचिंग संस्थानों का जाल बिछा, अशोक कुमार
®अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस • उप ब्यूरो चीफ बिहार
पटना: बिहार में भी कोटा की भाँति बड़े बड़े कोचिंग संस्थानों का जाल बिछ चुका है। इसके लिए छात्रों को तरह-तरह के प्रलोभन दिया जाता है और उसी प्रलोभन के आधार पर ये बड़े बड़े कोचिंग संस्थान बड़ी कमाई अर्जित करते हैं। इन कोचिंग संस्थानों में गोल, आकाश, मेटर, फिजिक्सपाल, जैसे अन्य सेंटर है। इसके संचालक बड़े बड़े पूंजीपति एवं राजनीति से जुड़े लोग है जिसपर इनकम टैक्स का छापा नहीं पड़ पाता है ये बडी मछलियां है सभी स्थिति से निपटने में सक्षम है चूँकि राजनीतिक पैठ, सी०बी० आई। इन्कम टैक्स के पदाधिकारियों है सांठ-गांठ सभी तिगडम इनके पास हैं। अगर वास्तव में छानबीन किया जाय तो एक भी कोचिंग संचालक जो अपने को नामी गिरामी कहते है एक भी नहीं बच सकते। इनकी आय दिन दुना रात चौगुना की भाँति होती हैं। छात्र प्रलोभन में फँसकर इनकी अकुत संपत्ति में बढ़ोतरी कर देते हैं यही कारण है, कि बिहार के स्कूल कॉलेज में पठन-पाठन का स्तर दिन पर प्रतिदिन गिरता जा रहा हैं जो कि समस्त बिहार वासियों लिए चिंता का विषय है।
