नई दिल्ली: यमुना परिवार काउंसिल व यमुनेश्वर महादेव मंदिर, सूरघाट, वजीराबाद, दिल्ली
के संयुक्त तत्वाधान में माँ यमुना जी की विधिवत पूजा अर्जना व आरती अत्यन्त उत्साह व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। गौरतलब है कि यमुना परिवार काउंसिल आध्यात्मिक गुरू पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि जी महाराज, परमाध्यक्ष, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश जी के संरक्षण में बीते लगभग तीन वर्षों से दिल्ली व उसके आसपास माँ यमुना जी की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बीती 31 जुलाई 2023, दिन-सोमवार को वजीराबाद स्थित यमुना तट पर सम्पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान व कर्मकाण्ड के अनुसार माँ यमुना जी की स्तुति व वंदन किया गया जिसमें स्थानीय निवासियों के साथ साथ बड़ी संख्या में काउंसिल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व यमुना साधक आदि शामिल हुए। मंचीय कार्यक्रम द्वारा सभी यमुना भक्तों का स्वागत तथा तीन वर्षों की कार्यशैली व आगामी योजना की विस्तृत जानकारी काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग द्वारा दी गई। यमुनेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक बाबा संजय गिरी जी महाराज द्वारा सभी यमुना साधकों का स्वागत किया गया। यज्ञ व पूजा अर्चना आदरणीय पंडित विश्वनाथ झॉ जी द्वारा सम्पन्न हुई। यज्ञ व हवन के उपरान्त यमुना नदी के तट पर सामूहिक माँ यमुना जी की आरती सम्पन्न हुई। इस मौके पर कांउसिल द्वारा तीन नये पदाधिकारी श्री अनिल अग्रवाल को सलाहकार, बाबा संजय गिरी जी महाराज को आरती प्रमुख व श्री मनोज अग्रवाल को महाआरती सह-संयोजक मनोनीत किया गया। निदेशक श्री कपिल गर्ग ने बताया कि वह आगामी दिनों में वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी घोषित करेंगे।
साथ ही इस मौके पर माँ यमुना जी का सुन्दर स्वरूप लिये बालिका रूद्रा की सभी ने प्रशंसा की। इस अवसर पर यमुना बाजार, प्राचीन शिव काली मंदिर के महंत बाबा सुन्दर नाथ जी महाराज, मजनूं का टीला स्थित प्राचीन महर्षि वाल्मीकि मंदिर के संचालक श्री प्रवेश पाल, साध्वी रिचा जी, महाआरती सह-संयोजक श्री रविन्द्र कुमार, यमुना साधक व समाज सेवी श्री अमरेन्द्र कुमार, श्री विशाल गुप्ता, श्री मनीष शर्मा, श्री योगपाल सिंह, श्री ईष्वर गिरी, श्री रणवीर गिरी, श्रीमती ममता अग्रवाल, श्रीमती बबिता शर्मा, श्री आशीष हंगसा व यमुना साधिका व समाज सेवी सुश्री प्रवीन इट्टन आदि शामिल हुए। महाआरती सह-संयोजक श्री मुकेष सोलंकी द्वारा प्रशासनीय व्यवस्थाओं का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)