रिपोर्टर • मासुम रजा, अररिया
दिनांक- 04.08.2023
अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, श्री शैलेश चंद्र दिवाकर की अध्यक्षता में दिनांक 03.08.2023 को बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अररिया अनुमंडल के टेंट हाउस संचालको के साथ बैठक आहूत की गई। इस बैठक का आयोजन जागरण कल्याण भारती, फारबिसगंज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए कानून हैं, लेकिन बिना आपके सहयोग के अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थित टेंट हाउस संचालको को सहयोग करने का अपील की। बैठक में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष श्री। संजय कुमार, श्री दीपक कुमार पासवान, श्री गौरव कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार, श्री रविंद्र कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

