• बुनियाद केन्द्र में का मुफ्त फिजियो थेरपी केवल फोटो खींचवाकर सरकार के आँखों में धूल झोंकने के समान
संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस उप ब्यूरो रिपोर्ट बिहार
पटना: समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र जो पटना जिले के पटना सदर प्रखण्ड, पटना सिटी प्रखण्ड, मसौढ़ी प्रखंड, दानापुर प्रखण्ड, पालीगंज प्रखण्ड एवं बाढ़ प्रखण्ड में संचालित है यहाँ अराजकता ही अराजकता है। वृद्ध जनों, विधवा, दिव्यांगो के लिए यह बुनियाद केन्द्र स्थापित हैं जहाँ इन्हें हर तरह के सुविधा देने का किया जाता है किन्तु यहाँ मिलता कुछ ही हैं। इनके नाम पर संस्था जिन्होंने इसे चलाने का ठेका ले रखा है समाज कल्याण विभाग से रुपया लेकर अपना -जेब भरने का ही विशेष दर से काम करता है। इसका उदाहरण पटना सिटी समेत सभी जगह है। यहाँ हेल्पेज नामक संगठन (N.G.O) को मिला है जहाँ केवल नाम मात्र की ही सुविधा है जबकि बहुत बड़े भवन में पाँव पसारे हुए है। सभी सभी पदाधिकारी मिल जुलकर हिसाब-किताब को रफा दफा करते हैं। बड़े पदाधिकारी के निरीक्षण के समय ये दाएँ बाँए करते नजर आते हैं और मिलजुलकर सारा हिसाब किताब ले देकर अपने पक्ष में कर " लेते हैं। आम जन को विशेष जानकारी नहीं रहने के कारण सरकार को ध्यान आकृष्ट धरना, प्रदर्शन करके भी नहीं कर पाते हैं
