नई दिल्ली: विमान में हुई पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग




नई दिल्ली : विमान हवा में हो और पायलट की तबीयत बिगड़ जाए ऐसे कई मामले सामने आएं है। ऐसी स्थिति में को-पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। लेकिन ताजा मामला और अधिक डराने वाला है। दरअसल 271 यात्रियों के साथ मियामी से चिली की कमर्शियल फ्लाइट में जो हुआ वह किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल यहां विमान के पायलट की उड़ान के बीच ही मौत हो गई। उड़ान के कमांडर, 56 वर्षीय इवान अंदाउर रात लगभग 11 बजे विमान के वाशरूम में गए।

यहां बाथरूम के भीतर ही गिरकर अचानक उनकी मौत हो गई। बाद में मालूम हुआ कि इवान को हार्टअटैक आया था। बाथरूम में इस हादसे की खबर लगते विमान के सह-पायलटों ने पनामा सिटी के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। यहां जांच के बाद मेडिकल टीम ने साफ कर दिया कि इवान की मौत हो गई है।

विमान के उतरते समय यात्रियों में से दो डॉक्टरों के साथ इसाडोरा नाम की एक नर्स पायलट की सहायता के लिए दौड़ी। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पनामा सिटी में विमान के उतरने के बाद पायलट को मृत घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post