• लक्ष्मी अपराजिता सेवा संस्थान द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया ।
संवाददाता •® प्रदीप कुमार
पटना, पटना के शाहगंज में लक्ष्मी अपराजिता सेवा संस्थान द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधार वाहिनी सह सदस्य बिहार संस्कृत बोर्ड )थी। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने सावन महोत्सव में उपस्थित सभी महिलाओं को शुभकामना दी। उन्होंने संस्थान के संस्थापिका बैधुबाला सिन्हा काे इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया ।
संस्थान के सचिव बैधुबाला सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए संस्थान में कई कार्य किए जाते हैं । उन्होंने कहा कि नवविवाहित कन्याओं को विवाह सामग्री दान किया जाता है । संस्थान द्वारा महिलाओं को रोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता भी दिया जाता है ।
इस कार्यक्रम में पुष्पा देवी ,मुन्नी देवी ,मीना देवी , गुंजा सिन्हा, उषा देवी ,दिव्या ,वर्षा ऊफ़ अपराजिता बंशिका राज ,ममता देवी , निरदुला, राखी एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी ।
