• सीमा हैदर, सचिन की लव स्टोरी बनेगी फिल्म, फिल्म के नाम का हुआ खुलासा,जांच एजेंसियों से क्या मिलेगी क्लीन चिट
जानें उनकी लव स्टोरी में क्या है खास
डायरेक्टर को मिल रही है धमकियां
नई दिल्लीः सीमा हैदर-सचिन की लव स्टोरी में हर दिन कोई न कोई मोड़ सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक खबर सामने आई है कि इस लव स्टोरी पर अब एक फिल्म बनेगी. मीडया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर अमित जानी बनाएंगे. इस फिल्म का नाम होगा कराची टू नोएडा. पाकिस्तान से अपने बच्चों के साथ भागकर आई सीमा इन दिनों चर्चा का विषय है, लोग सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा करते हैं.
अगले हफ्ते हो सकता है थीम सॉन्ग लॉन्च
रिपोर्ट्स की मानें तो अगले हफ्ते अमित कराची टू नोएडा फिल्म का थीम सॉन्ग लॉन्च करेंगे. इससे पहले उन्होंने सीमा को एक और फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है. जिसके लिए सीमा तैयार भी हो गई है. राजस्थान उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बनने वाली उस फिल्म का नाम है 'A Tailor Murder Story'. इस फिल्म में सीमा हैदर RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी
मणिपुर पर पीएम का मौनव्रत तोड़ना चाहते हैं: गौरव गोगोई
फिल्म को लेकर उत्साहित हैं सीमा
रिपोर्ट्स की मानें तो जब फिल्म से जुड़े लोगों ने सीमा से मुलाकात की तो उन्होंने पैर छूकर सभी का आशीर्वाद लिया और काफी खुश दिखीं. इस दौरान सीमा ने ऑडिशन भी दिया. सीमा हैदर का कहना है
कि वह फिल्म में काम करना चाहती हैं. उन्हें केवल जांच एजेंसियों से क्लीन चिट का इंतजार है.
डायरेक्टर को मिल रही धमकियां
उधर,अमित जानी का आरोप है कि जबसे उन्होंने ये फैसला किया है तब से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. उन्होंने यूपी पुलिस से इसकी शिकायत भी की है.
बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को मोबाइल पर पबजी खेलते हुए भारत के सचिन से प्यार हो गया था.
इसके बाद वो अपने प्रेमी से मिलने के लिए अवैध तरीके से सरहद पार कर नेपाल के रास्ते भारत आ गई. लेकिन उसे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया
जिसके बाद से फिलहाल वे जमानत पर रिहा हैं. अब यूपी एटीएस सीमा हैदर मामले की जांच कर रही है
