समाहरणालय अररिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
संवाददाता • मासुम रजा अररिया
दिनांक- 09 अगस्त 2023
जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत महात्मा गांधी नरेगा के तहत आज बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी प्रखंड के पंचायतों में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। आज कुल 204 ग्राम पंचायतो में 260 युनिट, 52000 पौधा लगाया गया है। ज्ञात हो कि अररिया जिला अन्तर्गत मनरेगा से कुल 4,22,000 पौधा लगाने का लक्ष्य दिया गया था, जिस के आलोक में दिनांक 09.08.2023 तक 3,66,000 वृक्षारोपण किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य 86% है।
