• डॉक्टर रबि रंजन ने एम आर सी एस की परीक्षा पास कर नालन्दा का नाम रौशन किया ।।
• इंग्लैंड के रॉयल्स मेडिकल कालेज ऑफ सर्जन की परीक्षा पास कर चिकित्सा जगत में हासिल की सर्बोच्च उपलब्धि ।।
Repoted By, अरविन्द पासवान, ब्यूरो चीफ सीमांचल एक्सप्रेस बिहार
एकंगरसराय • नालन्दा 19अगस्त,,,, डॉक्टर रबि रंजन ने अगस्त 2023 में इंग्लैंड के रॉयल्स कालेज ऑफ सर्जन लंदन, इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम से एम आर सी एस, की परीक्षा पास कर भारत के चुंनिन्दा डॉक्टरों में शामिल हो गया ।। बिहार राज्य सहित नालन्दा जिला का नाम रौशन किया । प्रखड के तेल्हाड़ा थाने के सुल्तानपुर गाब निबासी रबि रंजन ने एम बी बी एस की परीक्षा एन एम सी एच पटना से पास की थी ।बे एनाटॉमी में गोल्ड मेडलिस्ट के साथ फिजियोलॉजी में बहुत ही अच्छे अंको से आनर्स कर मिसाल कायम किया था ।डॉक्टर रबि ने निट पी जी की परीक्षा में पहले ही प्रयास में बिहार राज्य में चौथा स्थान हासिल किया था ।बे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया केंद्रीय मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली से एम एस ,,सर्जन,,की शिक्षा ग्रहण किया ।बाद में इंग्लैंड से एम आर सी एस, की डिग्री रॉयल्स कालेज लंदन इंग्लैंड से2023 अगस्त में पास की ।। तेल्हाड़ा थाने के सुल्तानपुर गाब निबासी डॉक्टर रबि रंजन ने अपनी सफलता का श्रेय माता सुभीता कुमारी ब पिता अशोक कुमार पांडेय को दिया है ।माता प्राथमिक बिद्यालय सुल्तानपुर पछमी में प्रधानाध्यापक है ।पिता शिक्षक एबं पत्रकार है ।। डॉक्टर रबि रंजन ने युबाओ को अनुसाशन में रहकर लक्ष्य पाने तक मेहनत करते रहने का गुरुमंत्र दिया है ।इस सफलता पर अखिल भारतीय श्रोत्रिय ब्राह्मण बिकाश मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीब कुमार पांडेय ,सचिब राजेश रंजन पांडेय ने उनके उजबल भबिस्य की कामना करते हुये समाज का गौरब बताया है । बही परीबर्तन कारी शिक्षक संघ के बरिष्ठ नेता शशिकांत बर्मा, मिथलेश कुमार, अबधेश कुमार चौधरी ,प्रबीन कुमार बिनोद कुमार ,राजकुमार पंडित सहित संघ से जुड़े शिक्षकों ने बधाई दी है ।।

