• संवाददाता • मिन्हाज अहमद कासमी ब्यूरो रिपोर्ट नई दिल्ली
नई दिल्ली: भारत की संसद ने विकलांग व्यक्ति के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए विकलांग जन अधिकार अधीनियम 2016 को पारित किया। जिसे लागू करने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है जिसका उदाहरण शाहदरा इलाके में देखने को मिला ! इस अधिनियम में यह स्पष्ट है कि सरकारी भवनों, सड़को व शौचालय को इतना सुगम्य बनाया जाना चाहिए कि कोई भी विकलांग व्यक्ति आसानी से अपना रास्ता स्वयं तय कर सके। लेकिन दुर्भाग्यवश विकलांगो के लिए ये अधिकार सिर्फ कागजी बनकर रह गए थे जिसे अब प्रशासन सिर्फ कागजो पर ही नहीं जमीनी स्तर पर भी लागू करने के लिए किर्यान्वित नजर आ रहा है ! दिल्ली सरकार के विकलांग जनायुक्त रंजन मुखर्जी ने इस क्रम में अपना तीसरा दौरा शाहदरा नार्थ जोन इलाके में क्षेत्राधिकारियों के साथ किया ! जिसमे दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं व सुगम रास्ता देने के लिए जो लोग फुटफाट घेरकर बैठे थे उनके ऊपर कार्रवाई करते हुए कई आदेश जारी किए ताकि विकलांगों के लिए सुगम रास्ता तैयार हो सके ! जनायुक्त रंजन मुखर्जी ने अपने व्यक्तव्य में कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी भी दिव्यांग जनों के प्रति चिंतित है उन्होंने भी सुगम भारत बनाने की बात कही है और उसकी जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय नागरिक की है,मोदी जी का मानना है कि देश का प्रत्येक व्यक्ति दिव्यांग जनों के अधिकारों को दिलवाने के लिए आगे आए तभी हमारा देश सुगम भारत बन पायेगा और दिव्यांग जनों को उनके अधिकार मिल पाएंगे,इस दौरे में जनायुक्त रंजन मुखर्जी के साथ एमसीडी के उपायुक्त अरुण कुमार, क्षितिज मिश्र, एसडीएम, शहादरा, उधम सिंह, एसीपी, यातायात, संजीव वर्मा, एस एच ओ, शाहदरा, विनय कुमार, आर पी सेल, एमसीडी, अनिल भारद्वाज, लाइसेंसिंग इंस्पेक्टर,एमसीडी आदि भी थे जो इस अभियान को सफल बनाने के प्रयास में लगातर कार्य कर रहे थे। स्वयं सेवी संस्थाओं में पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष, डा राकेश रमण झा,अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति के अध्यक्ष श्री सुनहरी लाल यादव और कोशिश संस्था के महासचिव, साजिद चौधरी ने भी इस अभियान को सफल बनाने के लिय कड़ी मिहनत की। तीनों ने ही इस तरह के अभियान की शुरुआत के लिय जन आयुक्त रंजन मुखर्जी की सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी दिया। रंजन मुखर्जी ने अधिकारियों से आग्रह किया कि अपने जिले के कम से कम एक क्षेत्र को वे माॅडल के रूप में विकसित करें जहां सुगम्य भारत का हमारा सपना साकार हो सके।
