मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार कुशल और उत्तरदायी न्याय प्रणाली की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही है - कैलाश गहलोत

• मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार कुशल और उत्तरदायी न्याय प्रणाली की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही है - कैलाश गहलोत




नई दिल्ली: आपराधिक मामलों की सुनवाई में तेजी लाने की दिशा में एक सक्रिय कदम उठाते हुए, दिल्ली के कानून, न्याय और विधायी मामलों के मंत्री कैलाश गहलोत ने आईसीजेएस पोर्टल पर फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशालाओं (एफएसएल) की रिपोर्ट ऐक्सेस के लिए एपीआई प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के निदेशक, अभियोजन निदेशक, दिल्ली उच्च न्यायालय के स्टैंडिंग कौंसिल (आपराधिक) और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

एक बयान में, दिल्ली के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में दिल्ली सरकार कुशल और उत्तरदायी न्याय प्रणाली की दिशा में दृढ़ता से आगे बढ़ रही हैl"




बैठक के दौरान, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के विशेषज्ञों द्वारा इंटरऑपरेबल आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) पर एक व्यापक प्रस्तुति पेश की गई। यह प्रस्तुति मुख्यतः अदालत में मामलों को तेजी से निपटाने में अभियोजन पक्ष की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाने के लिए आईसीजेएस की क्षमता पर केंद्रित थी। चर्चा के दौरान, यह सुझाव दिया गया कि यह अत्याधुनिक ICJS पोर्टल उच्च न्यायालय के भीतर स्टैंडिंग कौंसिल, एडिशनल स्टैंडिंग कौंसिल और अतिरिक्त लोक अभियोजकों के लिए सुलभ होना चाहिए ताकि वे आसानी से आरोपपत्र प्राप्त कर सकें और विभिन्न अदालती आवेदनों को बेहतर तरीक़े से हैंडल कर सकेंl

एफएसएल के निदेशक ने कहा कि कई मामलों में एफएसएल रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद इसे समय पर एकत्र नहीं किया जाता है या यदि एकत्र किया जाता है तो आईओ द्वारा समय के भीतर अदालत में जमा नहीं किया जाता है। कानून मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एफएसएल को इस आईसीजेएस पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करनी चाहिए ताकि यह सभी हितधारकों के लिए फायदेमंद हो। इससे अदालत रिपोर्ट ऐक्सेस कर सकेगी और यहां तक कि जिला अदालतों और उच्च न्यायालय में अभियोजन एजेंसी भी रिपोर्ट देख सकेगी।

कानून मंत्री ने अभियोजन निदेशक (डीओपी) से उन मामलों का विवरण साझा करने को कहा जो केवल एफएसएल रिपोर्ट के अभाव में मुकदमे में लंबित हैं, ताकि एफएसएल उन मामलों में रिपोर्ट तैयार करने में तेजी ला सके।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post