बिहार पुलिस की अकर्मण्यता एवं लचर व्यवस्था के बाद एक नया प्रयोग, अशोक कुमार

• बिहार पुलिस की अकर्मण्यता एवं लचर व्यवस्था के बाद एक नया प्रयोग, अशोक कुमार 




पटना: बिहार पुलिस के नये कप्तान के आने के बाद भी इसके अकर्मण्य एवं लचर पुलिस व्यवस्था से बिहार की आम जनता वाकिफ है भले पुलिस कप्रान नए तरीका अपनाने की बात कर रहे हैं। अगर पुलिस कप्तान एवं एसपी हरेक थाना क्षेत्र को बिना सुचना दिए जाँच करें तो सारी हकीकत उन्हें पता चल सकता है। कोई भी ऐसा थाना नहीं है जहां लेन-देन का सिलसिला नहीं चल रहा हो? कोई भी पुलिस या पुलिस अधिकारी ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हो। शायद ही अपवाद में कोई पुलिस था पुलिस पदाधिकारी होगें, जो सच्चाई, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ट पूर्वक अपना कर्तव्य निभा रहे होंगे। शहर के तमाम थाने, चेक पोस्ट ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिस के जवान वसूली में मदमस्त रहते हैं। अगर ये सभी ईमानदारी, सच्चाई से काम करेंगे तो इतना बद से बद्तर स्थिति नहीं होता। पटना जैसे शहर में हत्या , चोरी, छिनताई, दोपहिया वाहनों की चोरी अवैध शराब का धंधा, सड़कों पर  गिट्टी, बालू का अवैध कारोवार तथा स्टैंड के नाम वा औध वसूली नहीं होता। जितना भी अवैध कारोबार है इनके सीमा क्षेत्र में ही होता है जिसपर ये आँख मुँदे रहते हैं और इनके पास नजराना पहुँच जाता है। नजराना पहुचाने वाले लोग अवैध कारोबारी ही होते है, जो तय रकम पहुँचाते रहते हैं और पुलिस प्रशासन अपनी आंखें बंद कर उन्हे प्राप्त करते रहते हैं। पुलिस कप्तान का यह नया तरीका बताएं है घर घर जाकर समस्या की जानकारी थानाध्यक्ष या वीट आफिसर लेंगे। जो हास्यास्पद प्रतीत होता है 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post