छपरा में घर में अकेली महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

• छपरा में घर में अकेली महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका




संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस 

छपरा। सारण जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव संदेहास्पद स्थित में उसके घर से बरामद किया गया है। महिला का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान अवतार नगर थाना क्षेत्र के सकनौली गांव निवासी निक्की देवी(26वर्ष) पति धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुआ है महिला अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ अकेली घर मे रहती थी। महिला के गर्दन पर जख्म के गहरे निशान पाए गए है। साथ ही विछावन और शरीर पर खून के छीटे भी मिले है। जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका के पति बाहर में रहकर काम करते हैं। मृतका अपने घर में अकेली बच्चों के साथ रहती थी।वह मूल रूप से हाजीपुर के सहदुलपुर गांव की रहने वाली है जो फिलहाल दो महीना से अवतार नगर थाना क्षेत्र के सकनौली गांव में अपना नया घर बनाई थी। शव उसके नए घर से बरामद किया गया है।शव के पास खून के छींटे भी देखे गए है।।जिससे आशंका जाहिर किया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद महिला का हत्या किया गया है। महिला का घर गांव के घनी बस्ती एक किलोमीटर दूर था। जिससे अपराधी आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है।घटना के बारे में जानकारी देते हुए अवतार नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के सकनौली गांव से एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल प्राथमिक के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। पुलिस हत्या के करणो के खुलासा में जुट गई है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post