सी० बी० एस ई० बोर्ड का फरमान हास्यास्पद, अशोक कुमार




सी० बी० एस ई० बोर्ड का फरमान हास्यास्पद, अशोक कुमार 

संवाददाता - अशोक कुमार • सीमांचल एक्सप्रेस बिहार 

पटना: अभी दैनिक समाचार पत्र में छपा पाया गया है कि  CBSE  बोर्ड के अध्यक्ष ने फरमान जारी किए है कि कोई भी मान्यता प्राप्त स्कूल किताब ड्रेस लेने के लिए अभिभावक को बाध्नय नहीं करेगा।  यह फरमान आम जनता या, विद्यार्थी के अभिभावक को मुर्ख बनाने जैसा है अभी वर्तमान समय में सत्र प्रारंभ हुए पांच महीने बीत चुके हैं सभी छात्र कोपी किताब से पूर्ण हो चुके है  तब सीबीएसई बोर्ड के अध्यक्ष अपने  बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय को पाक साफ बनाने की पहल कर रहे हैं जबकि सच तो यह है कि स्कूलों को मान्यता भी ले देकर ही दिया जाता है, वर्षों वर्षों ही कॉपी ड्रेस का खेल जारी है तथा इस बोर्ड से मान्यता प्राप्त करने वाले विद्यालय के संचालक अकुल संपत्ति अर्जित कर चुके है तो आज यह आदेश जारी करना, कितना हास्यास्पद है। सच-यह भी है कि पुन: सत्र प्रारंभ होते होते इन आदेशों की धज्जियाँ भी इनके बोर्ड से मान्यता प्राप्य विद्यालय ही करेंगे। यह सब आदेश केवल और केवल जनता को मुर्ख बनाने के लिए जारी किया जाता है। सभी अभिभावक इन बातों से अवगत है  और हर वर्ष यही खेल चलते रहता है चूंकि सभी बड़े स्कूल बड़े पूंजीपतियों या बाहुबलियों या राजनीति रसूखदार लोगों के है 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post