पटना: विगत कुछ समय से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक नहीं हो पाई थी। जो 6 अगस्त रविवार को पटेल सेवा संघ भवन में डॉ० अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में डॉ० एल० वी० सिंह को महासभा का उपाध्यक्ष चुना गया। बताते चलें कि उस महासभा में प्रो० दिनेश पटेल महासचिव, द्विजेन्द्र कुमार कोषाध्यक्ष सहित बहुतेर गणमान्य लोग पूर्व पार्षद बाल्मीकि सिंह, सुनीता साक्षी भी उपस्थित थी। बैठक में समाज सेवा पर जोर देने की बात कही गई तथा दवे कुचले समाज को ऊपर उठाने का संकल्प लिया गया। वर्तमान समय में समाज की विषम परिस्थितियों से भी रूबरू होकर लोगों को ध्यान आकृष्ट कर आगे प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया तथा संगठन का विस्तार गांव गांव तक करने का विचार किया गया ताकि समाज के लोगों को संगठित कर सके और अपने आवाज बुलंद करने में समाज का एकजुट होना जरूरी है
